आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक कृत्रिम बुद्धिमता है। कृत्रिम यानी इंसानों द्वारा बनाया गया, बुद्धिमता का मतलब है सोचने समझने और सीखने की क्षमता, यह कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है जिसमें ऐसे कंप्यूटर प्रोग्राम और सिस्टम बनाए जाते हैं।जो इंसानों की तरह सोच सकते हैं, समझ सकते हैं, निर्णय ले सकते हैं और समस्या सुलझा सकते हैं। यही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।
(AI) यानी एक ऐसी मशीन या कंप्यूटर प्रोग्राम, जो इंसानों की तरह सोचने और समझने लगे। (AI) का स्कोप भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक को बढ़ावा दे रही है। (AI) का उपयोग लोग आवाजों को बदलने और तस्वीरों को जिबली जैसी प्लेटफॉर्म में बदलने के लिए कर रहे हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक आधुनिक तकनीक है। भारत में इस तकनीक को लोग पसंद कर रहे हैं और इसे तेजी से अपना रहे हैं भारत ही नहीं अपितु दुनिया के कई देश इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अपना रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) से लोगों की मेहनत कम और आय ज्यादा होगी। इसीलिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग लोग ज्यादा कर रहे हैं। और इससे लोगों के बिजनेस,व्यापारों में काफी उन्नति होगी। और लागत कम होगी और मुनाफा ज्यादा होगा। इसीलिए इस तकनीक का उपयोग ज्यादा किया जा रहा है। भारत सहित दुनिया में बढ़ती आधुनिकता का यह एक प्रत्यक्ष प्रमाण है।दुनिया में बढ़ती आधुनिकता का यह अनुपात लोगों के जीवन को बेहतर करेगा। जिससे इंसानों की जिंदगी आसानी से व्यतीत होगी।
और पढ़ें -
Operation Sindoor Story : ;
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काम कैसे करता है ?
आमतौर पर लोग यह पूछते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह काम करता है तो इसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी है आप आसानी से प्राप्त कर सकते हैं तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस निम्न श्रेणियां के आधार पर काम करता है जैसे,
1. डाटा एकत्र करना : AI को किसी काम को सीखने के लिए पहले बहुत सारा डाटा दिया जाता है।
2. डाटा प्रोसेस करना : AI उस डाटा को समझता है, और उसमें से पैटर्न निकालता है।
3. एल्गोरिथम के जरिए सीखना : AI एल्गोरिथम की मदद से डाटा से सीखता है।
4. मॉडल बनाना : AI अब सीखा हुआ ज्ञान एक मॉडल में बदलता है।
5. फीडबैक और सुधार : अगर AI गलत निर्णय लेता है, तो उसे फीडबैक दिया जाता है, जिससे वो सीखता है और सुधार करता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कहां-कहां किया जा रहा है ?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के समय में लगभग हर क्षेत्र में इस्तेमाल हो रहा है। यह इंसानों की तरह सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता मशीनों को देता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन क्षेत्रों में तेजी से उपयोग में लाया जा रहा है जैसे, सोशल मीडिया, स्वास्थ्य सेवा ,बैंकिंग फाइनेंस
मनोरंजन, रक्षा और सुरक्षा, कृषि आदि।
सोशल मीडिया
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है आज के युवा सोशल मीडिया पर इसका उपयोग अधिक कर रहे हैं इसका उपयोग इंस्टाग्राम फेसबुक आदि पर किया जा रहा है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके पसंद के अनुसार कंटेंट दिखाता है। जैसे,
आपकी पसंद का कंटेंट दिखाना ऑटोमेटिक टैग करना आदि
स्वास्थ्य सेवा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डॉक्टरों की सहायता बीमारियों को पहचानने और इलाज में करने में करता है इससे भारतीय डॉक्टर काफी विकसित हो रहे हैं और रोगियों के रोग पहचानने में सक्षम बन रहे हैं डॉक्टर X- रे और MRI में बीमारी पहचाननें में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रहे हैं तथा इससे दवाइयों की सिफारिश कर रहे हैं और डॉक्टर वर्चुअल चैट बॉट भी इसी से कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारतीय लोगों को हर तरह से मजबूत बनाने का काम करेगा।
बैंकिंग फाइनेंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके बैंक अकाउंट पर नजर रखता है और आपके अकाउंट पर धोखाधड़ी होने से बचाता है और किसी भी तरह से आपके अकाउंट पर किसी भी साइबर अपराधी की नजर को पकड़ता है और उस अपराधी की पूरी डिटेल आप तक पहुंचाता है। बैंकिंग फाइनेंस में आर्टिफिशियल की बढ़ती ताकत से साइबर अपराधियों में भय का माहौल है।
मनोरंजन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग मनोरंजन में भी किया जा रहा है जैसे, नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई ,अमेजॉन प्राइम आदि।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपके पसंद का कंटेंट दिखता है तथा मूवी और म्यूजिक की सिफारिश करता है और डिपफेक वीडियो और एनीमेशन बनाने का कार्य करता है।
* आपकी पसंद का कंटेंट दिखाना।
* मूवी और म्यूजिक सिफारिश करना।
* डीपफेक वीडियो और एनीमेशन बनाना।
रक्षा और सुरक्षा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सबसे ज्यादा सेना को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य करने के लिए उपयोग किया जा रहा है जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रोबोट्स , ड्रोन बनाए जा रहे हैं जो सीमाओं की रक्षा करने के लिए काफी कारगर साबित हो रहे हैं और साइबर सुरक्षा भी कर रहे हैं। खतरे की आशंका होने पर जवानों को सूचित कर रहे हैं यह तकनीक भारतीय सेना को मजबूत करने का कार्य करेगी।
कृषि
किसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल फसल की स्थिति जाननें और फसल की पैदावार बढ़ाने में कर रहे हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किसानों को बहुत ज्यादा मदद कर रहा है जिससे भारतीय किसान काफी विकसित हो रहे हैं और अपनी फसलों को बढ़ा रहे हैं भारतीय किसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग निम्न तरीकों से कर रहा है। और इससे भारतीय किसान विकसित होंगे और भारतीय किसान मजबूत बनेंगे। इसका उपयोग किसान इस तरह कर रहे हैं जैसे,
मौसम की जानकारी प्राप्त करना में।
कीट, बीमारी जानना में ।
ड्रोन द्वारा खेतों की निगरानी करने में।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्या अवधारणाएं हैं ?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणा यह हैं जैसे,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मूल उद्देश्य यह है कि मानव जैसी बुद्धिमत्ता को मशीन में लाना। और सोचने समझने व निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना, किसी समस्या को हल करना, अनिश्चित स्थिति में सही निर्णय लेना तथा इंसानी भाषा को समझना। और तस्वीरें और वीडियो को पहचानना। मशीनों को चलाना। सबसे सही विकल्प चुनना। और पहले की चीजों में सुधार करके सीखना। और सही उपयोग की मर्यादा बनाए रखना। यही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अवधारणाएं हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रमुख घटक क्या हैं ?
यह तकनीक निम्न प्रकार के घटक उत्पन्न करती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रमुख घटक हैं इस तकनीक के प्रमुख घटक हैं जो विशेषकर यह तकनीक उत्पन्न करती है जैसे,
1. मशीन लर्निंग : डेटा से खुद सीखने की क्षमता।
2. डीप लर्निंग : मानव मस्तिष्क की नकल करने वाला तरीका।
3. नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग : इंसानी भाषा को समझने की क्षमता।
4. कंप्यूटर विजन : तस्वीरें और वीडियो पहचानने की क्षमता।
5. रोबोटिक्स : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित रोबोट जो काम कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित रोबोट काफी बनाए जा रहे हैं जो भारत में उपयोग में लाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा बढ़ावा इस तकनीक ने रोबोटों को दिया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत भारत में कब हुई ?
हमारे भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कोई निश्चित समय से नहीं हुआ है।
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत कोई निश्चित तारीख से नहीं हुई थी। तथा सर्वप्रथम 19़80 के दशक में देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों जैसे, आईआईटी- कानपुर, आईआईटी-मद्रास में रिसर्च करनी प्रारंभ की गई थी। और डीआरडीओ (DRDO) सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में इसकी शुरुआत की गई। अपितु 2010 के बाद भारत के कई यूनिवर्सिटीज और कॉलेजेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग के कोर्सों को शामिल किया गया। इसके बाद 2018 में भारत सरकार द्वारा नीति आयोग की नीतियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित योजनाएं बनाई गईं। उसके बाद संपूर्ण भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का स्कोप देखा गया। आज संपूर्ण भारत में (Artificial Intelligence) AI का प्रचलन है। जैसे कि ऊपर बताया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस देश की तरक्की को एक नया मोड़ देगा। और देश के विकास व तकनीक में काफी सुधार लाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरियों को क्यों खतरा है ?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से नौकरियों को खतरा इसलिए बताया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कम लागत में ज्यादा कार्य कर रहा है यह बिना थके और बिना रुके ज्यादा कार्य कर रहा है। और दोबारा दोहराए जाने वाले कार्यों को स्वयं
कर रहा है। और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से गलती कम होती हैं जिससे समय की बचत होती है मशीनों को तनख्वाह देने की कोई चिंता नहीं होती। मशीन लगातार कार्य करती रहती हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्वचालित वाहन चलाए जा रहे हैं जिससे कर्मचारियों की नौकरियों पर वास्तव में खतरा है। इससे नौकरियों पर प्रभाव पड़ेगा। और यदि आपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में पढ़ रखा है तो आप के रोजगार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी रखें और अपडेट रहें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी नौकरी पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कोई खतरा नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का उपयोग करके आप अपने व्यवसाय को और मजबूत करें। और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक के बारे में लोगों को बताएं।इसका उपयोग सही तरीके से करें। और लोगों को इसका उपयोग करने के बारे में कहें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें