
भारतीय क्रिकेट इतिहास से जुड़ी हुई सबसे बड़ी खबर : 3 जून को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने 61 रन बनाए( 30 गेंदों में नाबाद)। पंजाब किंग्स का कुल स्कोर 184/7 (20 ओवर ) रहा। इस मैच की पूरी जानकारी नीचे दी गई है जल्दी पढ़ें।
पंजाब किंग के बल्लेबाज और उनके रन?
आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने सबसे अधिक रन बनाए। उन्होंने नाबाद 61 रन (30 गेंदों में) की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने पंजाब किंग्स को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। लेकिन टीम अंततः 6 रन से हार गई। | | |
|---|
| Read More 👇👇 | | |
What is Machine Learning : मशीन लर्निंग क्या है।https://bhartiyatazanews.blogspot.com/2025/06/what-is-machine-learning.html
उत्तर प्रदेश सरकार का युवाओं को 2025 में सबसे बड़ा तोहफा।10वीं व 12वीं के छात्रों और कॉलेज में पढ़ने वाले सभी बच्चों को फ्री में मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट्स जानें पूरी जानकारी।
https://bhartiyatazanews.blogspot.com/2025/06/2025-10-12.html
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर की परीक्षाएं कब होंगी।https://bhartiyatazanews.blogspot.com/2025/06/indian-taza-news.html
| | |
| पंजाब किंग्स की टीम ने काफी प्रयास किया और जीतने के लिए संघर्ष भी किया परंतु अंत में पंजाब किंग्स की टीम 184/7 रन 20 ओवर में बना सकी। जिसमें शशांक सिंह का काफी योगदान था। पंजाब किंग्स की टीम के खिलाड़ियों ने काफी प्रयास किया लेकिन आरसीबी के 190/9 (20 ओवर में) के स्कोर को पार नहीं कर सकी। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टीम की ढाल बनाकर प्रयास किया परंतु वह जीत हासिल नहीं कर सके जोश इंग्लिश जो कि विदेशी खिलाड़ी हैं उन्होंने भी काफी प्रयास किया परंतु आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने उन्हें रोक दिया। और अंत में आरसीबी ( रॉयल चैलेंजर बेंगलोर) 6 रन से विजयी हो गई। |
| |
|
| |
|
| |
|
| |
| |
| |
|
| |
शशांक सिंह की पारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन अंत में RCB की गेंदबाज़ी ने उन्हें रोक दिया।
पंजाब किंग्स के गिरते विकेट :
1 - 43( प्रियांश आर्य)
2 - 72 (प्रभसिमरन सिंह)
3 - 79 ( श्रेयस अय्यर)
4 - 98 (जोश इंग्लिश)
5 - 136 (निहाल वढेरा)
हालांकि पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह ने काफी संघर्ष किया। किंतु टीम अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। पंजाब किंग्स की ओर से काफी संघर्ष किया गया परंतु आरसीबी ने उन्हें 6 रन से हरा दिया। ऊपर दी गई सूची में पंजाब किंग्स के गिरते विकेट दर्शाए जा रहे हैं। जो बिल्कुल सटीक जानकारी है।
भारत में हुए आईपीएल 2025 के फाइनल को देखने के लिए कुछ विदेशी मेहमान भारत आए जैसे,
1 . एबी डीविलियर्स जो भारत में हो रहे आईपीएल 2025 के फाइनल को देखने के लिए दक्षिण अफ्रीका से आए।
2. क्रिस गेल वेस्ट इंडीज से यह मुकाबला देखने के लिए आए और वह यह मुकाबला देखकर आरसीबी की जीत देखकर काफी प्रश्न नजर आ रहे थे।
3. जय शाह जो कि आईसीसी के अध्यक्ष हैं वह भी इस मुकाबले को देखने आए तथा फाइनल के मुकाबले का भरपूर आनंद भी लिया। इस फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 190 रन बनाए। इस ऐतिहासिक जीत में कई खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में विराट कोहली जी ने भी काफी मेहनत की
इस पारी में विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज़ों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों में काइल जेमिसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए, जबकि उमरज़ई ,वैष्णव और चहल ने 1-1 विकेट हासिल किए।
RCB की इस जीत ने उनके 18 साल के आईपीएल खिताब के इंतजार को समाप्त किया, और यह मैच उनके इतिहास में एक यादगार क्षण बन गया। और इसी यादगार क्षण को देखने के लिए विदेश के मेहमान आए थे जो विराट कोहली को बहुत प्यार करते हैं और उनके हाथों में ट्रॉफी देखकर काफी खुश हुए।
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए क्यों अहम है ये ट्रॉफी :
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB ) के लिए यह ट्रॉफी अहम इसलिए मानी जा रही। है क्योंकि 2008 के बाद विराट कोहली ने लगातार परिश्रम किया आईपीएल की ट्रॉफी आरसीबी को जीताने के लिए लेकिन वह सफल नहीं हो सके। और 2025 में कठिन परिश्रम के बाद उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। विराट कोहली ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा दिन है। विराट कोहली ने 2008 के बाद 285 मैच खेले और बहुत सारे अर्धशतक और शतक लगाए परंतु आईपीएल में फाइनल मैच नहीं जीत सके। और 2025 ,3 जून का वह दिन उनके लिए अहम हुआ। और वह 2025 आईपीएल का फाइनल मुकाबला जीत गए। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी मैच जीतने के बाद विराट कोहली भावुक हो गए। और जमीन पर बैठ गए। पूरे देशभर में आरसीबी की जीत को लेकर खुशी मनाई गई। भारत में ही नहीं अपितु दुनिया के कई देशों में विराट कोहली की इस जीत को लेकर खुशी मनाई गई। आरसीबी के फैन गदगद हो गए।इस जीत को देखकर आतिशबाजियां की गईं। आरसीबी के फैंस में गजब का उत्साह है। उनके लिए यह पल दशकों बाद आया है। फिलहाल रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के समर्थकों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ रहा है। पंजाब किंग्स का कुल स्कोर 184 /7(20 ओवर )रहा। और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का कुल स्कोर 190/9 (20 ओवर) रहा। अंततः आरसीबी ने 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB)रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें