Indian Taza News एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहाँ भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन, परीक्षा परिणाम, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और खेल जगत की सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही, सरल और भरोसेमंद जानकारी समय पर पहुँचाना है।

Breaking

Indian taza news

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

ctet.nic.in admit card ? ctet admit card ? cbse.nic ? Live taza update

 

CTET Admit Card 2026 and Exam Date live

CTET 2026 कब होगा और Admit Card?

सीटीईटी 2026 परीक्षा को लेकर  CBSE की तरफ से आधिकारिक तारीख घोषित की गई है, सीटीईटी की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को कराई जाएगी अतः एडमिट कार्ड उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 को सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in है। इस वेबसाइट से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर ले। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी सुबह और शाम। सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली 2:30 बजे से 5:00 तक और 8 तारीख को भी इसी तरीके से परीक्षा होगी।

February 5, 2026 by Kharoud Nighi Wala 


CTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?


CTET परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक पहले से तय होते हैं और 2026 में भी इसमें बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 अंकों में से कम से कम 90 अंक यानी 60% अंक लाने होते हैं, जबकि OBC, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 82 अंक यानी 55% अंक निर्धारित होते हैं। CTET में पास होना मेरिट नहीं बल्कि योग्यता मानी जाती है, यानी पास करने के बाद भी नौकरी अपने-आप नहीं मिलती, बल्कि यह शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता देता है।

CTET एडमिट कार्ड कैसे निकाले जाते हैं?

 उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करना होता है, फिर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होता है। लॉगिन करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देता है, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकालना जरूरी होता है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलता, इसलिए इसमें दिए गए नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी को पहले ही जांच लेना बहुत जरूरी होता है।

CTET का एग्जाम कब होगा?


CTET परीक्षा 2026 की तारीख का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो पालियों में कराई जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह आधिकारिक नोटिफिकेशन में बता दिया है अतः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

2026 में CTET परीक्षा के लिए आवेदन कब करें?

2026 में सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन 27 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक हुए थे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे थे अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट और फीस जमा करी थी। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक विवरण सही-सही भरना होता है क्योंकि बाद में गलती सुधारने का मौका सीमित होता है।

CTET 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

2026 में जो सीटेट की परीक्षा हो रही है उसके आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चली थी 2026 में अभी कोई वैकेंसी नहीं आई है यह 2025 वाली ही वैकेंसी है
CTET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आमतौर पर फॉर्म शुरू होने के 25 से 30 दिन बाद रखी जाती है। अंतिम तारीख के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाता, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें। कई बार सर्वर स्लो होने या भुगतान में दिक्कत आने की वजह से आवेदन अधूरा रह जाता है, जिससे फॉर्म रद्द भी हो सकता है।

2026 में CTET आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?


2026 में जो सीटेट की परीक्षा हो रही है उसके आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चली थी 2026 में अभी कोई वैकेंसी नहीं आई है यह 2025 वाली ही वैकेंसी है
 पिछले वर्षों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि CBSE उम्मीदवारों को पर्याप्त समय देता है। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद एक छोटा-सा करेक्शन विंडो भी खोला जाता है, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में सीमित सुधार कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरी जाए।

CTET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?


CTET 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा, वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होता है। भुगतान सफल होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट माना जाता है और उसका प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि यही जानकारी आगे एडमिट कार्ड और रिजल्ट में काम आती है।


और पढ़ें ; 

Upsc Cse Notification 2026 ? UPSC CSE 2026: फॉर्म कब आएगा, कितने IAS बनते हैं, पैटर्न बदलेगा या नहीं – हर सवाल का जवाब।


JEE Main 2026 Answer Key Date ? JEE Main 2026: परीक्षा कब हुई, 4 फरवरी को आंसर की, रिजल्ट डेट और सभी जरूरी सवालों के जवाब।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें