ChatGPT Go Version Free For India 2025 ?

चित्र
  Chatgpt go free for India 2025 (चैटजीपीटी गो फ्री फोर इंडिया 2025) = OpenAI ने  chatgpt go free version 4 नवंबर 2025  को निशुल्क कर दिया है। यह भारत के लिए तकनीकी की क्षेत्र में बहुत बड़ी सहायता है। इससे संबंधित पूरी जानकारी नीचे पढ़ें। November 4, 2025 by Kharoud Nighi Wala  ChatGPT Subscription ,chatgpt go free version जो भारतीय लोगों को फ्री में दिया गया वह क्या है? OpenAI ने भारत में ChatGPT go free version इसलिए शुरू किया कि पहले भारतीय यूजर इस सब्सक्रिप्शन का हर महीने ₹1700 देते थे। अब ऐसे नहीं है अब वह इस फीचर का निशुल्क उपयोग कर सकेंगे। तथा chatgpt के सभी बेसिक फीचर आसानी से उपयोग कर सकेंगे। Chatgpt go free for India (यह भारत में क्यों लागू किया गया। इसका उद्देश्य क्या है?) OpenAI ने भारत में chatgpt go free इसलिए लागू किया कि भारत आने वाले समय में तकनीक के क्षेत्र में बहुत कुछ करने  के लिए अग्रसर है। इसलिए ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने यह भारतीय लोगों को आगे बढ़ाने का रास्ता बनाया  है। यह पहले पैसे देकर लिया जाता था। अब यह फ्री कर दिया गय...

Bharat bandh 9 july 2025 ?

 

9 जुलाई 2025 को भारत बंद हो रहा है इसकी पूरी जानकारी जानें।

भारत 9 जुलाई 2025 को बंद लाइव  : संपूर्ण भारत में 9 जुलाई 2025 को किसान,मजदूर, श्रमिकों ने अपने परेशानियों को लेकर संपूर्ण भारत को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसमें मजदूर,श्रमिक, किसान अपनी समस्याएं सरकार के सामने पेश करेंगे। यह भारत बंद का ऐलान इसलिए किया गया है  क्योंकि किसान, मजदूर  और श्रमिकों की समस्या सरकार नहीं सुन रही है। जैसे युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा रही हैं इन मुद्दों को लेकर इन लोगों ने भारत को 9 जुलाई 2025 को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

July 8, 2025 by Kharoud nighi wala 

9 जुलाई 2025 को भारत बंद किस लिए है?

9 जुलाई 2025 को भारत बंद का आह्वान कर दिया गया है। यह आह्वान किसान, मजदूर ,श्रमिक, युवाओं  के द्वारा किया गया है जो श्रमिक और मजदूर व किसान तथा युवा हैं वह कह रहे हैं कि उनके लिए सरकार उनकी सहूलियत हेतु नीतियां नहीं बना रही है तथा सार्वजनिक चीजों का निजीकरण कर रही है और सरकारी नौकरियां नहीं दे रही है और श्रमिक श्रम कानून में बदलाव चाहते हैं श्रमिकों को ज्यादा काम पर कम वेतन दिया जा रहा है भारतीय युवा सरकारी नौकरियां मांग रहे हैं सरकारी नौकरियों में जो पद खाली पड़े हैं उनके लिए युवाओं को भर्ती कर देना चाहिए जबकि इन मुद्दों पर सरकार चुप है। युवाओं को खाली पदों पर भर्ती नहीं किया जा रहा है इसलिए किसान, मजदूर, श्रमिक ,युवा सभी ने 9 जुलाई 2025 को भारत बंद करने का ऐलान कर दिया है। तथा यह सभी लोग इस भारत बंद के आह्वान में शामिल होंगे और यह आह्वान करीब 25 करोड़ लोगों की भीड़ का होगा जिसमें बैंकिंग ,डाक सेवा अन्य विभागों से कर्मचारी होंगे जो अपने कार्यों में सुधार और वेतन में सुधार चाहते हैं बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से लोग परेशान है इसलिए 9 जुलाई 2025 को भारत बंद करने का आह्वान इन लोगों के द्वारा कर दिया गया है। इसमें श्रमिक, युवा कर्मचारी, मजदूर, किसान सभी शामिल होंगे। जो अपने हितों के लिए अपनी बात रखेंगे और अपने वेतन और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे ‌।

Also Read 👇 

Oppo reno 14 pro 5G launch? Check price of this phone 🤳 ?

क्या भारत बंद पर कॉलेज खुले रहेंगे?

9 जुलाई 2025 को भारत बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।इसमें करीब 25 करोड़ लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें भारतीय लोगों के कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है। इस आह्वान में स्कूल और कॉलेज खुले रहेगें। इसमें ज़्यादातर राज्यों में स्कूल कॉलेज सुचारू रुप से खुले रहेंगे तमिलनाडु और तेलंगाना में शायद यह बंद भी रह सकते हैं आप अपने क्षेत्र के प्रशासन से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं परंतु भारत के अधिकतर राज्यों में जैसे तमिलनाडु और तेलंगाना को छोड़कर स्कूल कॉलेज सभी राज्यों में खुले रहेंगे ।अतः छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से करते रहे स्कूल-कॉलेज बंद नहीं रहेंगे 9 जुलाई 2025 को। हालांकि इस भारत बंद के आह्वान में छात्र भी शामिल है परंतु स्कूल कॉलेज खुले रहेंगे छात्र इस सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं जैसे कि यह सरकार सरकारी नौकरियां नहीं दे रही है
 जो युवा सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं उन्हें समय पर सरकारी नौकरियों के खाली पदों पर भर्ती नहीं किया जा रहा है। इसीलिए छात्र इस सरकार की नीतियों के खिलाफ इस आह्वान में शामिल हुए हैं।

Also Read 👇 

भारत बंद पर कौन से क्षेत्र प्रभावित होंगे और बंद रहेंगे? 

भारत बंद पर डाक सेवाएं ,बैंक तथा कुछ वित्तीय सेवाएं तथा कुछ सरकारी दफ्तर बंद हो सकते हैं। बैंकों पर असर पड़ने वाला है क्योंकि बैंकों के कर्मचारी इस आह्वान में शामिल हो सकते हैं जो चलाया जा रहा है। डाक सेवा भी स्थगित रह सकती हैं। खनन और औद्योगिक उत्पादन में इसका असर पढ़ने वाला है क्योंकि इसके कर्मचारी भी इस आह्वान में शामिल होंगे और अपनी बात रख सकते हैं।
परिवहन सेवाएं : भारत में कई राज्यों में परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने वाला है क्योंकि बस ड्राइवर तथा टैक्सी ड्राइवर इस भारत बंद आंदोलन में शामिल होंगे सुचारू रूप से इस पर प्रभाव पड़ेगा तथा यह भी बंद हो सकते हैं।
सरकारी विभाग : सरकारी विभाग के कार्य पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित : इस आंदोलन में किसान तथा मजदूर संगठन भी भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के काम-काज प्रभावित होंगे।
रेल सेवाओं पर असर : हालांकि भारतीय रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि 9 जुलाई 2025 को भारत बंद होने के कारण भारतीय ट्रेनों की आवाजाही रद्द रहेगी। परंतु ट्रेनों के आवागमन में देरी हो सकती है।

Also Read 👇 
2025 में नीट पीजी की परीक्षा कब होगी ?https://bhartiyatazanews.blogspot.com/2025/06/2025_8.html

भारत बंद पर कौन से क्षेत्र खुले रहेंगे? 

भारत बंद पर कुछ क्षेत्र सुचारू रूप से खुले रहेंगे जैसे स्कूल कॉलेज, स्कूल कॉलेज के खुलने के बारे में हमने ऊपर भी जिक्र किया है इनके खुले रहने की उम्मीद है तथा निजी कार्यालय भी खुले रहेंगे। छात्रों को बसों के न चलने के कारण आवाजाही में दिक्कत हो सकती है परंतु स्कूल कॉलेज खुले रहेंगे।
अस्पताल : अस्पताल खुलेंगे क्योंकि अस्पतालों में इमरजेंसी मरीज आते रहते हैं इसलिए अस्पताल और पुलिस सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी इनमें कोई परेशानी नहीं होगी यह सेवाएं सुचारू रुप से खुले रहेंगी।
यदि हम कुल मिलाकर इस भारत बंद की बात करें तो यह आंदोलन किसान संगठनों मजदूरों श्रमिकों के द्वारा चलाया जा रहा है इससे भारत के लोगों के कार्यों पर असर पड़ने वाला है तथा इससे सरकार को भी परेशानियों का सामना करने पड़ सकता है।

Also Read 👇 ⬇️ 

निष्कर्ष : हमने आपको 9 जुलाई 2025 को हो रहे भारत बंद  के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है जैसे भारत बंद में कौन-कौन से स्थान खुले रहेंगे कौन-कौन से स्थान बंद रहेंगे तथा यह भारत बंद किस लिए किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2025 में नीट पीजी की परीक्षा कब होगी ?

upsc cse prelims 2025 result

जानें कैसे आरसीबी ( रॉयल चैलेंजर बैंगलोर) ने आईपीएल 2025 में ऐतिहासिक जीत हासिल की :