Oppo reno 14 pro 5G launch (ओप्पो रेनो 14 प्रो 5 G लॉन्च) : भारत में ओप्पो कंपनी ने अपना एक और 5G फोन लॉन्च 3 जुलाई 2025 को कर दिया है। ओप्पो कंपनी ने यह फोन बड़ी तैयारी के साथ लॉन्च किया है तथा नीचे इस फोन की कीमत दी गई है जानें कितनी कीमत का है यह फोन। इसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है जल्दी चेक करें।
July 3, 2025 by Kharoud nighi Wala
भारत में ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G कब लॉन्च किया गया है?
भारत में ही नहीं अपितु दुनिया भर में मोबाइल क्रांति इस प्रकार तेज हुई कि हर बच्चे और बुजुर्ग के पास इस समय स्मार्टफोन उपलब्ध है। इसलिए स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां आए दिन अपने नए से नए अपडेटेड फोन लॉन्च करती रहती हैं।
भारत में ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G 3 जुलाई 2025 को लॉन्च कर दिया गया है। यह भारतीय समय के अनुसार 12:00 बजे लॉन्च हो गया है। इस फोन को लोग काफी पसंद करेंगे इसकी उम्मीद है। यह फोन काफी अपडेट है। इसमें शानदार बैटरी बैकअप है। और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरा है। और अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराईं गई हैं। अतः उम्मीद यह लगाई जा रही है कि लोग इस फोन को काफी पसंद करेंगे।
Read More -
2025 में नीट पीजी की परीक्षा कब होगी ?
ओप्पो के इस नए वर्जन की मुख्य विशेषताएं?
कैमरा : इस फोन में शानदार कैमरा दिया गया है इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो काफी आधुनिक है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट प्राइमरी सेंसर कैमरा (ios के साथ) है। यह कैमरा डीएसएलआर की तरह है। जो कंटेंट क्रिएटरों को काफी सहायता देगा।
बैटरी और चार्जिंग : इस फोन में 6200mah की बड़ी बैटरी दी गई है। और साथ में 80W का बड़ा चार्जर भी दिया गया है। यह काफी फास्ट चार्जर है जो फोन को तुरंत चार्ज कर देने में माहिर है।
डिस्प्ले इसमें 6 पॉइंट 83 इंच का ओलेड डिस्प्ले है। जो काफी विस्तृत और चौड़ी डिस्प्ले है।
वीडियो रिकॉर्डर : यह ओप्पो का नया वर्जन 4k HDR वीडियो रिकॉर्डिंग के 60 एफपीएस पर सपोर्ट करता है। भारत में बहुत ज्यादा मात्रा में कंटेंट क्रिएटर हैं जिन्हें ओप्पो के इस वर्जन में काफी सहायता मिलेगी वीडियो बनाने के लिए।
Operating System : यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित है। ColorOS 15 के साथ है और इस फोन की मुख्य बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे तकनीक का उपयोग किया गया है।
डिजाइन : Oppo reno 14 pro 5g का डिजाइन काफी प्रीमियम और आधुनिक है ओप्पो के इस वर्जन को इस प्रकार बनाया गया है कि इसमें धूल और पानी की कोई परेशानी नहीं होगी यूजर्स को चलाते समय इसलिए इसे IP66, IP68, IP69 की रेटिंग के साथ तैयार किया गया है। इस फोन की कुछ मुख्य विशेषताएं हैं जो हमने आप को ऊपर बता दि हैं। तथा 80 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को यह फोन आसानी से सहन कर सकता है इतने तापमान पर भी इस फोन का कुछ भी पार्ट डिस्ट्रॉय नहीं होगा।
ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G की कीमत?
अगर हम भारत में ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G की कीमत की बात करें तो ओप्पो के इस वर्जन की कीमत वेरिएंट के आधार पर वर्गीकृत की गई है। जैसे,
12GBRAM+256GB के लिए रेनो 14 प्रो 5G की कीमत भारत में 49,999 रुपए की गई है। और इससे बड़े रैम व जीबी की कीमत अलग है जो नीचे दी गई है।
और यदि हम 12GBRAM+512GB की बात करें तो यह कीमत बढ़ाकर 54,999 कर दी गई है। और कयामत यह लगाई जा रही है कि इस फोन की सेल 8 जुलाई 2025 को सुचारू रूप से फ्लिपकार्ट तथा अमेजॉन व ओप्पो इंडिया
ऑनलाइन स्टोर पर सुचारू रुप से प्रारंभ हो जाएगी। 8 जुलाई से संपूर्ण भारत में ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G की सेल प्रारंभ हो जाएगी जिससे सभी भारतीय इस फोन को ले सकेंगे। इस फोन में कुछ फीचर इस प्रकार दिए गए हैं जो लेने वाले ग्राहकों को लुभा सकते हैं जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कैमरा शानदार फ्रंट एवं रियर कैमरा जो सेल्फी लेने वाले तथा रील बनाने वाले तथा कंटेंट क्रिएटर लोगों को काफी लुभा सकता है।
Oppo reno 14 pro 5G में डबल सिम की भी सुविधा उपलब्ध है।
आमतौर पर भारत में सभी स्मार्टफोन जो इस समय लॉन्च हो रहे हैं उन सभी में डबल सिम की सुविधा उपलब्ध है और इसी तरह ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G में भी डबल सिम की सुविधा उपलब्ध है इसमें आप दो सिम डाल सकते हैं। इस फोन को आप परचेज करते समय आपको एक 80 वाट का फास्ट चार्जर प्राप्त होता है और साथ में आपको एक एडाप्टर भी मिलता है। ओप्पो कंपनी लगातार अपने नए अपडेटेड फोन लॉन्च कर रही है अपनी सेल को कम नहीं होने दे रही है और अन्य कंपनियों जैसे वीवो, सैमसंग के फोन लगातार लॉन्च हो रहे हैं उनको टक्कर देने के लिए ओप्पो कंपनी भी अपने फोन लगातार लॉन्च कर रही है। ओप्पो का यह फोन और अन्य फोनों से इसलिए अलग बनाता है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो अन्य फोन से अलग हैं जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित शानदार फ्रंट कैमरा शानदार चोडी़ डिस्प्ले 80 वाट का फास्ट चार्जर तथा कई प्रकार के रंग दिए जा रहे हैं। ग्राहक किसी भी रंग में फोन ले सकता है और यह 5G फोन है तथा वाटरप्रूफ है। यह फोन पूर्ण रूप से (EMI) पर भी उपलब्ध है आप इसे ईएमआई पर भी ले सकते हैं।
Read More 👇
ssc chsl notification 2025?https://bhartiyatazanews.blogspot.com/2025/06/ssc-chsl-notification-2025.html
क्या ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G ईएमआई पर भी उपलब्ध है?
अवश्य ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G ईएमआई पर भी उपलब्ध है सामान्यतः भारत में ईएमआई और किश्तों को एक जैसा समझा जाता है तथा वह दोनों अलग हैं किश्त अलग है और ईएमआई अलग है (Equated Monthly Instalment) EMI को भारत में हिन्दी में ईएमआई लिखा जाता है "किसी वस्तु के बदले दी जाने वाली हर महीने की रकम को ईएमआई कहते हैं " तथा किस्त की परिभाषा अलग है ईएमआई पर ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G फोन उपलब्ध है या नहीं तो इसका उत्तर है कि हां, ओप्पो रेनो 14 प्रो 5G फोन ईएमआई पर भी उपलब्ध है आप आसानी से ईएमआई पर यह फोन ले सकते हैं। और स्पष्ट रूप से हम आपको बताते हैं की ईएमआई किसे कहते हैं जैसे,
उदाहरण : यदि आपके पास कोई बाइक नहीं है और आपको एक बाइक खरीदनी है जिसकी कीमत ₹20000 है और आपके पास एक साथ ₹20000 देने का बजट नहीं है और आप उस बाइक को तुरंत अपने घर लाने का सोच रहे हैं तो ऐसे में ईएमआई उपयोग किया जा सकता है। और आपसे वह बाइक मालिक कहता है कि आप इसे ईएमआई पर भी ले सकते हैं और आप 12 महीने का ईएमआई विकल्प चुनते हैं जिस पर कोई डाउन पेमेंट नहीं होगा और ब्याज 10% होगा। तो यह ऐसे काम करेगा
कुल कीमत = ₹20000
ईएमआई की अवधि = 12 महीने
ब्याज दर = 10%
ईएमआई की गणना करने के बाद आपको लगभग हर महीने 1758 रुपए देने होंगे। इसे ही ईएमआई कहते हैं। ईएमआई का यही फायदा है कि आपका काम भी हो जाएगा और आपको एक साथ भारी रकम भी नहीं देनी पड़ेगी 1758 रुपए आप हर महीने चुका सकते हैं।
Also Read 👇
rrb ntpc admit card?https://bhartiyatazanews.blogspot.com/2025/06/rrb-ntpc-admit-card.html

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें