JEE Main 2026: परीक्षा कब हुई, 4 फरवरी को आंसर की, रिजल्ट डेट और सभी जरूरी सवालों के जवाब।
JEE Main 2026 को लेकर छात्रों में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा आंसर की और रिजल्ट डेट को लेकर है। लाखों उम्मीदवार परीक्षा देने के बाद अब एक ही सवाल पूछ रहे हैं “JEE Main 2026 की Answer Key कब आएगी और आगे क्या होगा?” इसी बीच JEE से जुड़े कई छोटे-बड़े सवाल भी लगातार सामने आ रहे हैं, जैसे कितने नंबर पर सिलेक्शन होगा, 99 पर्सेंटाइल किसे मिलती है या फिर 10 दिन में 120 नंबर लाए जा सकते हैं या नहीं। इन प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं।
February 4, 2026 by Kharoud Nighi Wala
JEE Main 2026 सेशन -1 की परीक्षा का रिजल्ट और उत्तर कुंजी कब आएगी ?
JEE Main परीक्षा क्या है और क्यों जरूरी है?
JEE Main भारत की सबसे अहम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसे National Testing Agency (NTA) आयोजित करती है।
इस परीक्षा के जरिए छात्रों को:
NITs
IIITs
GFTIs
और JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलता है हर साल करीब 12 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, जिससे इसकी प्रतिस्पर्धा काफी ज्यादा हो जाती है।
JEE Main 2026 की परीक्षा कब हुई थी?
पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो JEE Main परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाती है। पहला सेशन: जनवरी 2026। दूसरा सेशन: अप्रैल 2026, जनवरी सेशन की परीक्षा आमतौर पर तीसरे या चौथे सप्ताह में आयोजित होती है। ज्यादातर छात्रों ने अपना पहला प्रयास जनवरी 2026 सेशन में ही दिया है जिसके बाद अब सभी की नजर आंसर की पर टिकी हुई है।
JEE Main 2026 की Answer Key कब आएगी?
छात्रों के लिए सबसे बड़ा और अहम अपडेट यही है। JEE Main 2026 (जनवरी सेशन) की Answer Key 4 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी। NTA पहले प्रोविजनल आंसर की जारी करता है, जिसमें छात्रों को अपने उत्तर मिलान करने का मौका मिलता है।
Answer Key से जुड़ी जरूरी बातें:
4 फरवरी 2026 को प्रोविजनल आंसर की। 1–2 दिन का समय आपत्ति दर्ज करने के लिए। यानी की 4,5 फरवरी तक आपत्ती दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा Answer Key आने के बाद छात्र अपने संभावित स्कोर का अंदाजा खुद लगा सकते हैं।
JEE Main 2026 का रिजल्ट कब आएगा?
Answer Key जारी होने के बाद NTA आमतौर पर 3 से 5 दिन के अंदर रिजल्ट घोषित कर देता है। JEE Main 2026 (जनवरी सेशन) का रिजल्ट फरवरी 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में आ जाए। रिजल्ट में छात्रों को: पर्सेंटाइल स्कोर,ऑल इंडिया रैंक, JEE Advanced क्वालिफिकेशन स्टेटस, जैसी जानकारियां मिलती हैं। अतः 10 से 12 फरवरी 2026 तक सेशन एक का रिजल्ट आ जाएगा।
JEE Main में सिलेक्शन के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
यह सवाल हर छात्र पूछता है, लेकिन इसका सीधा जवाब देना मुश्किल होता है क्योंकि कटऑफ हर साल बदलती है।
फिर भी अनुमान के तौर पर:
90–92 पर्सेंटाइल: JEE Advanced के लिए क्वालीफाई
120–140 अंक: अच्छे NIT / IIIT में चांस।
160+ अंक: टॉप NIT में मजबूत संभावना, कटऑफ पेपर की कठिनाई और कुल छात्रों की संख्या पर निर्भर करती है।
JEE Main 2025 में कितने छात्र परीक्षा में बैठे थे?
JEE Main 2025 में लगभग: 12 से 13 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया ।करीब 11 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए । इसी ट्रेंड को देखते हुए 2026 में भी प्रतियोगिता काफी कड़ी मानी जा रही है। इस परीक्षा में काफी प्रतियोगिता होती है।
क्या JEE Main में 70 स्कोर बहुत खराब माना जाता है?
70 अंक पर टॉप कॉलेज मिलना मुश्किल है लेकिन यह पूरी तरह फेल भी नहीं है कई प्राइवेट और स्टेट-लेवल कॉलेजों में विकल्प खुले रहते हैं दूसरा सेशन सुधार का अच्छा मौका देता है दूसरे सेशन में सुधार के लिए अच्छा मौका मिलता है उम्मीदवार दूसरे सेशन में अपनी अच्छी तैयारी करके अच्छा स्कोर कर सकते हैं अच्छा कॉलेज पाने के लिए।
JEE Main में 99.97 पर्सेंटाइल किसे मिलती है?
99.9+ पर्सेंटाइल देश के टॉप रैंकर्स को मिलती है।आमतौर पर 300 में से 285 से ज्यादा अंक, ऑल इंडिया रैंक 1 से 50 के बीच। ऐसे छात्र IIT Bombay, IIT Delhi जैसे संस्थानों में पढ़ते हैं यह मेधावी छात्र होते हैं। इतना स्कोर मेधावी छात्रों को मिलता है जो अच्छी तैयारी करते हैं।
क्या 10 दिनों में JEE Main में 120 नंबर लाए जा सकते हैं?
उम्मीदवारों की अगर तैयारी सही दिशा में हो, तो हाँ, संभव है।शर्त यह है कि: बेसिक कॉन्सेप्ट पहले से आते हों। हाई वेटेज टॉपिक्स पर फोकस किया जाए रोज मॉक टेस्ट और एनालिसिस किया जाए। सिर्फ किताबें पढ़ने से नहीं, बल्कि स्मार्ट रिवीजन से ही स्कोर बढ़ता है। यह तरीका अपनाने से 10 दिनों मे जेई मेंन में 120 स्कोर किया जा सकता है।
JEE Main 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
12वीं पास या 12वीं में पढ़ रहे छात्र ,Physics और Mathematics अनिवार्य, अधिकतम 3 प्रयास, आयु सीमा नहीं (NTA नियमों के अनुसार) कक्षा 12वीं मे फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषय होने आवश्यक है।
निष्कर्ष : JEE Main 2026 से जुड़े सभी अहम अपडेट अब सामने आ चुके हैं। 4 फरवरी 2026 को Answer Key, उसके बाद रिजल्ट और फिर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया — यह पूरा सफर छात्रों के लिए निर्णायक होता है।
और पढ़ें :
UGC Net Result Date 2026 ? UGC NET 2026 की परीक्षा की Result तारीख क्या है ? https://www.bhartiyatazanews.online/2026/02/ugc-net-result-date-2026-ugc-net-2026.html
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) 2026: नए नियम, फायदे और हर सवाल का जवाब।
https://www.bhartiyatazanews.online/2026/02/rte-act-2026.html

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें