Indian Taza News एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहाँ भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन, परीक्षा परिणाम, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और खेल जगत की सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही, सरल और भरोसेमंद जानकारी समय पर पहुँचाना है।

Breaking

Indian taza news

शनिवार, 24 जनवरी 2026

CTET Exam Date 2026 , Ctet City Intimation Slip 2026 ?

 

सीटेट परीक्षा तिथि फरवरी जल्द जानें। पासिंग मार्क्स, कट ऑफ इत्यादि।

CTET 2026 Latest Update: फॉर्म, परीक्षा समय, पासिंग मार्क्स, सिलेबस और नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी।

CTET (Central Teacher Eligibility Test) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों अभ्यर्थी CTET से जुड़ी अपडेट का इंतजार करते हैं। CTET 2026 को लेकर भी छात्रों के मन में कई सवाल हैं – फॉर्म कब आएगा, परीक्षा कब होगी, कितने नंबर पास हैं, क्या नौकरी मिलेगी या नहीं। इस लेख में हम CTET 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों के सटीक और ताज़ा जवाब विस्तार से दे रहे हैं।

January 24, 2026 by Kharoud Nighi Wala 

 क्या 2026 के लिए CTET फॉर्म आउट है?

जनवरी 2026  की स्थिति के अनुसार सीटेट की परीक्षा 8 फरवरी को कराई जाएगी इस परीक्षा में पेपर 1 और 2 का पेपर होगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 25 दिसंबर अंतिम थी। अब परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है सीटेट 2026 का एग्जाम  8 फरवरी की तारीख को पेपर 1 और 2 की परीक्षा होगी। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ।

 CTET परीक्षा 2026 का समय कितना है?

CTET परीक्षा दो अलग-अलग पेपरों में आयोजित की जाती है और दोनों का समय अलग होता है। CTET परीक्षा समय सारणी: Paper-I (कक्षा 1–5): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक Paper-II (कक्षा 6–8): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है।  CTET में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, यह छात्रों के लिए एक बड़ा फायदा है।

 क्या CTET के लिए 82 अंक पास हैं?

हां, सामान्य वर्ग (General Category) के लिए CTET में 82 अंक पासिंग माने जाते हैं। पासिंग क्राइटेरिया:

General: 60% (लगभग 82/150)

OBC / SC / ST / दिव्यांग: 55% (लगभग 75/150)

CTET में कोई फिक्स कटऑफ नहीं होती, बल्कि फिक्स पासिंग प्रतिशत होता है। जो उम्मीदवार पासिंग मार्क्स हासिल कर लेते हैं, उन्हें CTET प्रमाणपत्र मिलता है।

 क्या CTET साल में दो बार होता है?

अधिकतर मामलों में CTET साल में दो बार आयोजित किया जाता है: जुलाई सेशन, दिसंबर सेशन हालांकि कभी-कभी प्रशासनिक कारणों, चुनाव या नीति बदलाव के चलते CTET एक ही बार भी कराया जा सकता है। CTET 2026 में भी दो सेशन में है।

 बेहतर है – B.Ed या CTET?

यह सवाल बहुत से छात्रों के मन में होता है, लेकिन B.Ed और CTET की तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि दोनों का उद्देश्य अलग है।

B.Ed : एक प्रोफेशनल डिग्री

CTET : शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा

सरकारी शिक्षक बनने के लिए दोनों जरूरी होते हैं। B.Ed के बिना आप CTET तो दे सकते हैं, लेकिन कई भर्तियों में B.Ed अनिवार्य होती है।

 CTET 2025 देर से क्यों है?

CTET 2025 में देरी के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं: नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार प्रक्रिया में बदलाव CBSE द्वारा अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं का दबाव प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से।

 क्या CTET के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?

CTET पास करने के बाद सीधी नौकरी नहीं मिलती, लेकिन यह नौकरी के लिए जरूरी योग्यता है।‌ CTET पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

Kendriya Vidyalaya (KVS)

Navodaya Vidyalaya (NVS)

DSSSB

राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियाँ : 

Army Public School व निजी स्कूल

 CTET = Eligibility,

 भर्ती = अलग चयन प्रक्रिया।

 CTET 2026 का सिलेबस क्या है?

CTET 2026 का सिलेबस पिछले वर्षों जैसा ही रहने की उम्मीद है और यह NCERT आधारित होता है।

Paper-I (Class 1–5):

Child Development & Pedagogy

Language-I

Language-II

Mathematics

Environmental Studies (EVS)

Paper-II (Class 6–8):

Child Development & Pedagogy

Language-I

Language-II

Mathematics & Science / Social Science

सिलेबस ऐसा बनाया गया है कि शिक्षक की समझ, सोच और पढ़ाने की क्षमता को परखा जा सके।


और पढ़ें : 

JEE Main 2026 Expected Cut Off ? 


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें