Indian Taza News एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहाँ भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन, परीक्षा परिणाम, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और खेल जगत की सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही, सरल और भरोसेमंद जानकारी समय पर पहुँचाना है।

Breaking

Indian taza news

रविवार, 11 जनवरी 2026

Government Internship Scheme 2026 : Private Company jobs after 12th ?


 
Pm internship scheme 2026


Government Internship Scheme 2026 : Private Company jobs after 12th ? 

भारत सरकार ने 2026 में युवाओं के रोजगार के लिए एक स्कीम प्रारंभ की है जिस स्कीम का नाम Government Internship Scheme 2026 है इस स्कीम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

January 11, 2026 by Kharoud Nighi Wala 

Government Internship Scheme क्या है 

गवर्नमेंट इंटर्नशिप स्कीम भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है यह योजना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई है इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो छात्र 12वीं पास कर चुके हैं वह स्नातक कर रहे हैं उन्हें इंटर्नशिप के माध्यम से काम सिखाया जाए। वे केवल डिग्री इकट्टी ना करें अपितु अपने आप को स्किल करें यह योजना 2024 में लागू की गई थी यह योजना 5 वर्षीय है इस योजना का उद्देश्य एक करोड़ युवाओं को भारत की 500 अच्छी कंपनियों में काम सीखाना और उनमें भेजना व अनुभव प्राप्त कराना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इस योजना का उद्देश्य क्या है ? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इस योजना का उद्देश्य भारत के युवाओं को तकनीक में सक्षम बनाना काम सिखाना और रोजगार उपलब्ध कराना है इस योजना के अंतर्गत जो भी युवा इंटर्नशिप करेंगे उन्हें हर महीने ₹5000 मिलेंगे इसमें ₹500 कंपनी देगी और ₹4500 सरकारी सहायता प्राप्त होगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को काम सीखाना और रोजगार उपलब्ध कराना तथा वित्तीय सहायता करना है। ताकि युवा स्किल्ड बने।

इस योजना का लाभ कौन-कौन छात्र उठा सकेंगे ?

इस योजना का लाभ 12वीं पास करने वाले सभी छात्र उठा सकेंगे तथा जो छात्र ग्रेजुऐशन कर रहे हैं या पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं 12वीं पास छात्र और ग्रेजुएशन वाले, पोस्ट ग्रेजुएशन वाले तथा आईटी सेक्टर में रुचि रखने वाले ,आईटीआई तथा पॉलिटेक्निक करने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह अनुभव के लिए कराई जा रही है आजकल सभी कंपनियां स्किल्ड और अनुभवी कर्मचारियों को मांग रही हैं।



प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम योजना में कितने उम्र तक के छात्र शामिल हो सकते हैं 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , इस योजना में कुछ शर्ते हैं जैसे वह छात्र-छात्राएं जो भी इस योजना में शामिल होना चाहते हैं वह भारतीय नागरिक हो और उनकी उम्र 21 से 24 वर्ष हो। यह इंटर्नशिप लगभग 12 महीनों की होगी। 12 महीने सभी छात्र इंटर्नशिप करेंगे और पढ़ेंगे। उसके बाद फुल टाइम के लिए तैयार हो जाएंगे।


Conclusion :  हमने आपको Government Internship Scheme क्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इस योजना का उद्देश्य क्या है ? इस योजना का लाभ कौन-कौन छात्र उठा सकेंगे ?प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम योजना में कितने उम्र तक के छात्र शामिल हो सकते हैं यह सभी जानकारी दी उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।


और पढ़ें - 
आज के इस समय में सरकारी नौकरी ही क्यों अच्छी मानी जाती है। नुकसान, फायदे और सच्चाई ? 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें