Operation Mahadev Full Story in Hindi - भारत का सबसे बड़ा सीक्रेट मिशन = यह ऑपरेशन भारतीय सुरक्षाबालों के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद चलाया जा रहा है इसे भारतीय सेना ऑपरेशन महादेव कह रही है सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर की संयुक्त कार्रवाई ने तीन खूंखार आतंकवादीयों को मार गिराया। जानिए पूरा ऑपरेशन कैसे रचा गया। कैसे फंसा मास्टरमाइंड?
ऑपरेशन महादेव क्या है?
ऑपरेशन महादेव ,ऑपरेशन सिंदूर के बाद चलाया जाने वाला बड़ा सैन्य ऑपरेशन है जो आतंकवादी पहलगाम आतंकी घटना में शामिल थे उन्हें ढूंढ ढूंढकर भारतीय सशस्त्र बल मार रहे हैं। इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन महादेव इसलिए दिया गया है क्योंकि यह महादेव की चोटी पर चल रहा है। यह ऑपरेशन केदारनाथ जैसी तीर्थ यात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चलाया जा रहा है यह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर (लिडवास) के इलाके में चल रहा है इस ऑपरेशन में खूंखार आतंकी पहलगाम आतंकी घटना का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी मारा गया। उसके साथ दो अन्य आतंकवादी यासिर और अबू हमजा भी मारे गए। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाया गया ऑपरेशन था जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल थी। यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी घटना करने वाले आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए चलाया गया था।
यह क्यों चलाया जा रहा है?
पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद कुछ आतंकवादी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। उन आतंकियों को पकड़ने और खत्म करने के लिए सेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन का मकसद यही था कि जो आतंकवादी पहलगाम की घटना में शामिल थे, उन्हें ढूंढकर मार गिराया जाए। इसी अभियान के दौरान उन तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया, जो इस हमले में शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें