IAS Ravi Kumar Sihag और Ishita Rathi की शादी: कब और कहां हुई शादी? UPSC love Story ?
आईएएस रवि कुमार सिहाग और आईएएस अधिकारी इशिता राठी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं कौन है रवि कुमार सिहाग और आईएएस अधिकारी इषिता राठी , के बारे में लोग जानना चाहते हैं पूरी जानकारी नीचे दी गई है। रवि कुमार सिहाग कौन हैं तथा इशिता राठी कौन हैं, इनकी प्रेम कहानी क्या है, इनकी शादी कहां हुई और कब हुई, इसकी सही जानकारी नीचे दी गई है जल्द पढ़ें
January 9, 2026 by Kharoud nighi wala
IAS Ravi Kumar Sihag कौन है ?
IAS Ravi Kumar Sihag राजस्थान से आते हैं, वे राजस्थान के गंगानगर जिले से हैं, उन्होंने यूपीएससी 2021 की परीक्षा पास करके ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल की। यह परीक्षा इन्होंने हिंदी माध्यम से उत्तीर्ण की। रवि कुमार सिहाग एक किसान परिवार से आते हैं इनके पिताजी एक किसान हैं। और यह भी खेती करना पसंद करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से उठकर इन्होंने यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की है यूपीएससी 2021 की परीक्षा के हिंदी माध्यम के टॉपर बने। इन्होंने कई बार प्रयास किया और कई बार असफल भी रहे परंतु 2021 की परीक्षा में यह 18 रैंक लाकर सफल हो गए। इनका जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा। इन्हें मध्य-प्रदेश कैडर मिला है।
IAS Ishita Rathi कौन है ?
आईएएस इशिता राठी उत्तर प्रदेश से हैं। यह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैं। यह भी एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं इन्होंने यूपीएससी 2021 की परीक्षा 8 रैंक लाकर उत्तीर्ण की। परंतु इनका माध्यम इंग्लिश माध्यम था। यूपीएससी 2021 में इंग्लिश माध्यम से 8वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में यह केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश ,मिजोरम ,गोवा कैडर में कार्यरत हैं इशिता राठी जी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के डीएवी पब्लिक स्कूल से की है यह भी कई बार असफल होकर 2021 की परीक्षा में सफल हो गईं ।
आईएएस रवि कुमार सिहाग और इशिता राठी की प्रेम कहानी ?
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के अनुसार, रवि कुमार सिहाग 2021 की परीक्षा पास कर ट्रेनिंग करने के लिए मसूरी उत्तराखंड (लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकैडमी एडमिनिस्ट्रेशन) , LBSNAA में ट्रेनिंग के लिए आए वहां पर 2021 की परीक्षा पास करके इशिता राठी भी ट्रेनिंग के लिए गई थी। हमारे देश में जो भी यूपीएससी की परीक्षा पास करता है वह ट्रेनिंग के लिए मसूरी उत्तराखंड इसी अकादमी में ट्रेनिंग करने जाता है और इन दोनों की वहीं पर मुलाकात हुई। दोस्ती हुई और वही दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई इसके बाद दोनों ने ट्रेनिंग खत्म करके शादी करने के लिए सहमति जताई और फिर बाद में शादी कर ली। LBSNAA में बहुत सारे आईएएस अधिकारियों ने अपने लाइफ पार्टनर चुने हैं
रवि कुमार सिहाग और इशिता राठी की शादी कब हुई ?
सोशल मीडिया पर प्रचलित खबरों के अनुसार,दोनों आईएएस अधिकारियों की शादी 16 दिसंबर 2025 को हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित हैं। यह शादी बहुत ही सुन्दर ढंग से तथा धूमधाम से हुई। जिसमें रवि कुमार सिहाग घोड़े पर सवार नजर आ रहे हैं। इशिता राठी जी ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है।
दोनों आईएएस अधिकारियों की शादी कहां हुई ?
दोनों आईएएस अधिकारियों की शादी की पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गई परंतु मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तथा सोशल मीडिया की खबरों के अनुसार दोनों की शादी के कार्यक्रम दिल्ली और राजस्थान के अनूपगढ़ शहर में हुए । जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी लोग तथा दोस्त भी शामिल रहे। दोनों की जोड़ी बहुत सुंदर है। लोगों ने शुभकामनाएं दी। और भगवान से प्रेरणा की कि दोनों की जोड़ी बनी रहे। लोगों ने बहुत प्यार दिया।
और पढ़ें -
मकर संक्रांति 2026 में कब है, तिथि, महत्व और इतिहास ?
ChatGPT Go Version Free For India 2025 ?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें