Indian Taza News एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहाँ भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन, परीक्षा परिणाम, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और खेल जगत की सटीक जानकारी प्रकाशित की जाती है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सही, सरल और भरोसेमंद जानकारी समय पर पहुँचाना है।

Breaking

Indian taza news

शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

गणतंत्र दिवस 2026 : कब और क्यों मनाया जाता है, Republic day in 2026? इसके पीछे का क्या इतिहास है ? Republic day Update 2026

गणतंत्र दिवस की कुछ ऐसी बातें जो कभी स्कूलों में नहीं बताई गई। पूरी जानकारी हिंदी में।

 गणतंत्र दिवस 2026 : कब और क्यों मनाया जाता है, Republic day in 2026? इसके पीछे का क्या इतिहास है ? 

26 जनवरी को संपूर्ण भारत में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन भारतीय लोग गणतंत्र हुए थे । 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान संपूर्ण भारत में लागू कर दिया गया था। अर्थात एक गणराज्य  बन गया था। हमारा देश गणतंत्र ऐसे ही नहीं हुआ। इसके लिए हमारे देश के लोगों ने बहुत कुर्बानियां दी हैं 26 जनवरी 1950 तथा इसके बारे में मुख्य जानकारी नीचे दी गई। जल्द पढ़ें।

January 26, 2026 by Kharoud nighi wala 

 Republic day (गणतंत्र दिवस) कब मनाया जाता है? 

गणतंत्र दिवस हमारे भारत में जनवरी माह की 26 तारीख को हर वर्ष मनाया जाता है पूरा देश इस समारोह को खुशी के साथ मनाता है 2026 में यह 77 वां  गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश के अन्य राजनेता तथा स्कूल कॉलेजों में बच्चे बहुत ही खुशी के साथ इस गणतंत्र दिवस को मनाते हैं इस दिन हमारे संपूर्ण भारत में हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था। भारतीय संविधान लागू होने के बाद सारा देश नियम और कानून के साथ चलने लगा। और भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया। 26 जनवरी 1950 के बाद भारत में भारतीय संविधान हर वर्ग हर जाती हर धर्म के लिए लागू कर दिया गया।


गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है? 

जैसे कि हम सभी भारतीय जानते हैं कि हमारा भारत देश पहले मुगलों के अधीन रहा फिर उसके बाद हमारे देश में अंग्रेजों का आना प्रारंभ हुआ और अंग्रेजों ने आकर हमारे भारत देश पर अपना कब्जा कर लिया अर्थात हमें गुलाम बना लिया गया था। हमारे देश के लोग पहले मुगलों के अधीन रहे और उसके बाद अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया परंतु हमारे देश में शिक्षित लोग जैसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे लोगों ने भारत को गणराज्य बनाने के लिए प्रयास करना प्रारंभ किया। पूरे देश के अंदर सभाएं की और देश को एकजुट किया।
अंग्रेजों के पैर उखाड़ें और फिर भारतीय संविधान लिखना प्रारंभ किया हमारा भारतीय संविधान कई देशों के संविधान से मिलकर बना है। हमारे देश के संविधान को बनने में लगभग 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे और फिर हमारा भारतीय संविधान तैयार हुआ। भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान ही हमें स्वतंत्र रहने-खाने की तथा वोट डालने की अनुमति देता है। अर्थात 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान पूरे देश में लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बन गया। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर हैं।

गणतंत्र दिवस का इतिहास क्या है?

 भारत देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हो गया था अर्थात भारत एक स्वतंत्र देश बन चुका था अंग्रेजों के चंगुल से भारत स्वतंत्र कर लिया गया था परंतु भारत के पास अपना कोई लिखित संविधान नहीं था। फिर हमारा भारतीय संविधान तैयार हुआ। हमारा भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था परंतु यह लागू संपूर्ण भारत में 26 जनवरी 1950 को हुआ। तब से ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। और तब से ही देश में चुनाव हुए और जनप्रतिनिधि बने। देश को राजनेता नहीं बल्कि देश की जनता चलाएगी। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से । यह दिन बताता है कि भारत में कानून सबसे ऊपर है। भारतीय संविधान ही सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। देश के अंदर चुनाव हुए और देश के सर्वप्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बने। तथा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बने।

गणतंत्र दिवस को भारत के राष्ट्रीय पर्व के रूप में क्यों मनाया जाता है?


गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है क्योंकि यह दिन भारत के लोगों ने बहुत ही संघर्ष करके प्राप्त किया है हमारे देश की आजादी में लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी हैं और इस देश को आजाद किया है इसलिए यह पर्व 26 जनवरी 1950 से ही राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। पूरा देश इस पर्व को मनाता है पूरा देश अपने देश के लिए जान देने वाले उन वीर शहीदों को याद करता है और श्रद्धांजलि अर्पित करता है और शोक संवेदना व्यक्त करता है और उन महापुरुषों को याद करता है जिन्होंने हमें इस देश को आजाद कराने में अपनी जान दी। भारत की राजधानी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी उन वीर सपूतों को याद करते हैं तथा श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री मोदी जी भी जनता को संबोधित करते हैं और उन वीर सपूतों  को नमन करते हैं जिन्होंने इस देश को स्वतंत्र तथा गणराज्य बनाया।

2026 का गणतंत्र दिवस खास क्यों माना जा रहा है?

2026 का गणतंत्र दिवस खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस अवसर पर सांस्कृतिक झांकियां और प्रधानमंत्री मोदी जी जनता को संबोधित करेंगे और हमारे देश की आन बान और शान देश की  
 महिलाएं अपने करतब दिखाएंगी। जो भारतीय संस्कृति को संजोए रखता है यह दृश्य भारतीय संस्कृति को दर्शाता है  इसलिए 2026 का गणतंत्र दिवस खास है क्योंकि इसमें महारानी लक्ष्मी बाई जैसी देश की महिलाएं अपने करतब प्रदर्शित करेंगी।

निष्कर्ष : हमने आपको Republic day (गणतंत्र दिवस) कब मनाया जाता है गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?गणतंत्र दिवस का इतिहास क्या है? गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में क्यों मनाते हैं 2026 का गणतंत्र दिवस खास क्यों माना जा रहा है?यह सारी जानकारी आप तक पहुंचाई है उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके लिए लाभदायक होंगी।



और पढ़ें - 
IAS Ravi Kumar Sihag और Ishita Rathi की शादी: कब और कहां हुई  शादी? यूपीएससी love  Story ? 

मकर संक्रांति 2026 में कब है, तिथि, महत्व और इतिहास ? 


1. 2026 में कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है? 
उत्तर :77 वां गणतंत्र दिवस ।


2. गणतंत्र दिवस किसकी आत्मा कहा जाता है? 

उत्तर : गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान की आत्मा कहा जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें