Up Police constable 2026 की भर्ती में कितनी उम्र तक के अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं ? कितनी उम्र तक के अभ्यर्थी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं, आयु, सिलेबस -
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 की भर्ती पर उत्तर प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने एक गाइडलाइन जारी की है जिस पर 1/7/2007 लिखा हुआ है इसका मतलब बहुत सारे अभ्यर्थियों को समझ नहीं आ रहा इसका पूरा उल्लेख नीचे किया गया है।
January 10, 2026 by Kharoud nighi wala
Up Police constable 2026 की भर्ती पर 1/7/2007 गाइडलाइन का क्या मतलब है ?
उत्तर-प्रदेश भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने 1/7/2007 गाइडलाइन को दर्शाया है इस गाइडलाइन का मतलब यह है कि जिस उम्मीदवार की उम्र इस गाइडलाइन से पहले की है तो वह उम्मीदवार फॉर्म भर सकता है। लेकिन जिस उम्मीदवार की आयु इस गाइडलाइन से बाद की है वह उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर सकता। या जिस उम्मीदवार की आयु 1/7/2007 इतनी है वह भी फॉर्म भर सकता है लेकिन जिस उम्मीदवार की आयु 2/7/2007 तो वह फॉर्म नहीं भर सकता। इस गाइडलाइन का यही शाब्दिक अर्थ है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक सामान्यतः है परंतु ओबीसी के छात्रों के लिए पुरुष छात्रों के लिए 28 वर्ष, ओबीसी महिला उम्मीदवारों के लिए 31 वर्ष, एससी और एसटी पुरुष वर्ग के लिए 30 वर्ष तक, और एससी एसटी महिला वर्ग के लिए 33 वर्ष तक आयु सीमा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल का सिलेबस क्या है?
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल 2026 का सिलेबस सामान्यतः हर भर्ती के जैसा है। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित , और हिंदी के प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जाते हैं सामान्य ज्ञान में भारत का भूगोल भारतीय संविधान जैसे बहुत सारे टॉपिक शमिल हैं 2026 में यह भर्ती युवाओं के लिए स्पेशल तोहफा है क्योंकि 2023 में भी उत्तर-प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया हुई थी। और उस भर्ती प्रक्रिया में 60000 सिपाही यूपी पुलिस में शामिल हुए थे और अब उत्तर प्रदेश की योगी जी की सरकार दोबारा 32669 सिपाहियों को भर्ती करने जा रही है। युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
उत्तर-प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की 2026 की परीक्षा का परीक्षा पैटर्न क्या है ?
इस परीक्षा के परीक्षा पैटर्न का यदि हम विश्लेषण करें तो इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और 150 प्रश्न 300 अंक के होते हैं जिसमें सामान्य ज्ञान से 38 प्रश्न पूछे जाते हैं और सामान्य हिंदी से 37 प्रश्न पूछे जाते हैं तथा गणित से भी 38 प्रश्न और रीजनिंग से 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। यही इस परीक्षा का परीक्षा पैटर्न है।
क्या इस बार भी इस परीक्षा का पेपर लीक हो सकता है ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , इस बार इस परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा क्योंकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पेपर लीक के खिलाफ कानून बना दिए गए हैं अब उत्तर प्रदेश के अंदर कोई भी किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा और जिस किसी ने भी किया तो उसको बहुत भारी जुर्माना देना होगा । और सरकार उससे लेगी। इस कानून में कई साल की सजा और भारी जुर्माना का प्रावधान कर दिया गया है। अब कोई पेपर लीक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। अर्थात अब उम्मीदवार निश्चिंत होकर अपनी परीक्षाएं दें अब किसी भी परीक्षा का उत्तर प्रदेश में पेपर लीक नहीं होगा।
निष्कर्ष : हमने आपको Up Police constable 2026 की भर्ती पर 1/7/2007 गाइडलाइन का क्या मतलब है ? यूपी पुलिस कांस्टेबल का सिलेबस क्या है? उत्तर-प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की 2026 की परीक्षा का परीक्षा पैटर्न क्या है ?क्या इस बार भी इस परीक्षा का पेपर लीक हो सकता है ? यह सभी जानकारी दी उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी।
और पढ़ें -
UP Police Constable Bharti 2025 ?
IAS Ravi Kumar Sihag और Ishita Rathi की शादी: कब और कहां हुई शादी? यूपीएससी love Story ?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें