SSC CGL Mains Answer Key 2026 Release : एसएससी सीजीएल मेंस 2026 की परीक्षा की आंसर की जारी। जल्द देखें।
एसएससी सीजीएल मेंस 2026 की परीक्षा 18 जनवरी और 19 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी यह परीक्षा संपूर्ण भारत में कराई गई थी इस परीक्षा के बाद सबसे ज्यादा उम्मीदवार Answer Key की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस परीक्षा की आंसर की जल्द जारी होगी।
January 30, 2026 by Kharoud Nighi Wala
कब होगी एसएससी सीजीएल 2026 मेंस की परीक्षा की Answer Key जारी।
इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द जारी होने की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो सकती है। अन्यथा दूसरे हफ्ते में जारी होगी। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी इस वेबसाइट से जाकर चेक कर सकते हैं यह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट SSS.gov.in है।
उम्मीदवार इस परीक्षा की उत्तर कुंजी ऐसे चेक करें ?
सर्वप्रथम उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और वेबसाइट पर जाने के बाद उम्मीदवार होम पेज पर जाएं उसके बाद उम्मीदवारों को वहां Answer Key लिखा दिखेगा उसे पर क्लिक करें और फिर आपको एक नोटिस दिखेगा नोटिस पढ़ने के बाद आप लोगिन कर लें इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, अपना पासवर्ड (एसएससी रजिस्ट्रेशन वाला) और फिर कैप्चा भरें इसके बाद आपको अपना किया हुआ कार्य प्राप्त हुआ होगा आपकी पूरी उत्तर कुंजी शो होगी। और यह समय वही है जब आप को किसी प्रश्न को लेकर किसी उत्तर पर कोई आपत्ति है तो आप एसएससी से उस सवाल के बारे में आप शिकायत कर सकते हैं।
SSC में कितने मार्क्स चाहिए?
यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सी SSC परीक्षा दे रहे हैं (जैसे CGL, CHSL, MTS, GD आदि) और आपकी कैटेगरी क्या है। आमतौर पर SSC CGL Tier-1 में General category के लिए 125 से 150 अंक सुरक्षित माने जाते हैं, जबकि OBC, SC, ST के लिए इससे थोड़े कम अंक में भी चयन संभव हो जाता है। हर साल पेपर का लेवल और वैकेंसी के हिसाब से कट-ऑफ बदलती रहती है।
SSC में सबसे अच्छी पोस्ट कौन-सी होती है?
SSC की सबसे अच्छी पोस्ट व्यक्ति की पसंद पर निर्भर करती है, लेकिन आमतौर पर जिन पोस्टों को सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है, उनमें Income Tax Inspector, Assistant Section Officer (ASO), Auditor और Examiner शामिल हैं।
इन पोस्टों में अच्छी सैलरी, प्रमोशन की सुविधा और सरकारी स्थायित्व मिलता है, इसलिए इन्हें “टॉप SSC पोस्ट” माना जाता है।
CGL का पूरा नाम क्या है?
CGL का पूरा नाम Combined Graduate Level Examination है। यह परीक्षा Staff Selection Commission (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती होती है। यह भारत सरकार के अंदर आता है। अतः यह नौकरियां भारत सरकार के अंतर्गत आती हैं।
SSC CGL 2025 के लिए कट-ऑफ अंक क्या है?
SSC CGL 2025 की official cut-off परीक्षा और रिज़ल्ट के बाद ही जारी की जाएगी।
फिलहाल पिछले वर्षों के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो
General category की कट-ऑफ 135 से 150 अंक के आसपास रह सकती है।
पेपर आसान हुआ तो कट-ऑफ बढ़ेगी और कठिन हुआ तो घट भी सकती है।
CGL की सैलरी कितनी होती है?
SSC CGL के तहत मिलने वाली सैलरी पोस्ट के अनुसार अलग-अलग होती है।
शुरुआती सैलरी लगभग ₹35,000 से ₹60,000 प्रति माह तक होती है।
कुछ उच्च पदों पर DA, HRA और अन्य भत्तों के साथ सैलरी ₹70,000 से ऊपर भी चली जाती है।
इसी वजह से SSC CGL युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है। युवा इन भारत सरकार की नौकरियों को बहुत पसंद करते हैं।
क्या SSC CGL Mains 2026 Answer Key सभी शिफ्ट के लिए अलग-अलग होगी?
SSC हर शिफ्ट के लिए अलग Question Paper ID और अलग Answer Key जारी करता है। इसलिए उम्मीदवारों को अपनी सही शिफ्ट और सही Question ID चुनना बहुत जरूरी होता है, वरना स्कोर गलत निकल सकता है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान बहुत ही ज्यादा रखें। अतः उम्मीदवार उत्तर कुंजी को सावधानी से चेक करें।
SSC CGL Mains 2026 में Normalization Answer Key से पहले होती है या बाद में?
Normalization प्रक्रिया Answer Key के बाद लेकिन रिजल्ट से पहले लागू की जाती है। यानि आंसर की से निकला स्कोर Raw Score होता है, जबकि रिजल्ट में Normalized Score दिखाया जाता है। यही वजह है कि कई बार Answer Key से अनुमानित अंक और फाइनल रिजल्ट में फर्क दिखता है। कई उम्मीदवार आंसर की को ही फाइनल रिजल्ट समझ लेते हैं और तनाव में आ जाते हैं उम्मीदवार उत्तर कुंजी को फाइनल रिजल्ट ना समझे।
SSC CGL Mains 2026 के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होती है?
Answer Key के बाद SSC द्वारा: आपत्तियों की समीक्षा की जाती है फाइनल Answer Key जारी होती है उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाता है। फिर पोस्ट-वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी होती है यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाती है।
क्या SSC CGL Mains 2026 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।
फाइनल चयन से पहले उम्मीदवारों का Document Verification (DV) किया जाता है।
इस दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज़ चेक किए जाते हैं। यदि उम्मीदवारों के किसी दस्तावेज़ में कोई परेशानी आती है तो उम्मीदवार को बताया दिया जाता है।
SSC CGL की तैयारी करने वालों के लिए Answer Key क्यों जरूरी होती है?
Answer Key सिर्फ स्कोर देखने के लिए नहीं,
बल्कि:अपनी गलती समझने ,
भविष्य की तैयारी सुधारने ,
पेपर पैटर्न समझने
के लिए भी बहुत उपयोगी होती है। इसी वजह से गंभीर उम्मीदवार Answer Key का विश्लेषण जरूर करते हैं और अवश्य देखते हैं। ताकि वह आगे का आंकलन कर सकें। अतः सभी उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी अवश्य चेक करनी चाहिए।
और पढ़ें:
SBI CBO 2026 Notification : 29 जनवरी 2026 से नहीं इस दिन से होंगे ऑनलाइन आवेदन जानें पूरी जानकारी।
Cuet Ug registration update 2026 में कब होगी सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा।
CTET Exam Date 2026 , Ctet City Intimation Slip 2026 ?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें